रविवार, 1 अप्रैल 2012

दर्पण देखूँ -मन का पंछी


1- प्रो. दविंद्र कौर सिद्धू 
1
दर्पण देखूँ 
झूठ- फरेब- दगा 
किया ज्यों उल्टा 
चेहरा भी फरेबी 
कहीं  वो मैं तो नहीं 
2
ओस के आँसू
धो दें हर सुबह 
फूल गेंदे का
इतराया जीभर
चटकी कली -कली
3
नयन वाले 
नयन दे तो देखूँ 
मूरत तेरी 
हुलसे ये अम्बर
सुन लूँ जो तान  मैं 
4
शीतलता  पे 
नूरो -पगी फुहार 
अनोखा राग
ज्यों आत्मा की हिलोर 
तुझे ही सिमरती 
5
साँझ दिलों की
तोड़कर सीमाएँ
धड़क उठी 
पूर्व -पश्चिमी  हवा 
सौरभ यूँ बाँटती
6
कोयल कूक
बनी हिज्र की हूक
चर्खा कातती-
बताना फौजी मेरे 
हमारी याद आई?
7
हाथ में  दीप 
शांति और प्यार का 
तू बढ़ता जा 
अज्ञान के तम में
रौशनी जगमगा !
-0-
2-रेखा रोहतगी
1
प्रेम की कहानी  
सुन-सुन अघाई  
सच्ची न पाई  
दिल पड़े थामना
 सच का हो सामना  ।
2
खुशी देकर  
मैंने दु:ख भगाया  
तो सुख पाया   
तुझे हँसता देख  
मैंने आनन्द पाया ।
3
मन का पंछी   
ले तन का पिंजरा   
उड़ना चाहे  
किन्तु उड़ न पाए
वृथा छटपटाए ।
-0-

3 टिप्‍पणियां:

रंजू भाटिया ने कहा…

behtreen har pankti

udaya veer singh ने कहा…

बेहतरीन सोच की बेहतरीन रचना.... शुभकामनायें

amita kaundal ने कहा…

हाथ में दीप
शांति और प्यार का
तू बढ़ता जा
अज्ञान के तम में
रौशनी जगमगा !
बहुत सुंदर तांका हैं दविंद्र जी बधाई.
खुशी देकर
मैंने दु:ख भगाया
तो सुख पाया
तुझे हँसता देख
मैंने आनन्द पाया ।
रेखा जी बहुत सुंदर भाव हैं बधाई,
सादर,
अमिता कौंडल